कोरबाछत्तीसगढ

अजगर ने बनाया मुर्गी को अपना आहार

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा के वार्ड क्रमांक 54 में 6 फीट लंबे अजगर ने एक मुर्गी को अपना निवाला बना लिया। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मुर्गी का शिकार इस अजगर ने किया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वार्ड क्रमांक 54 में रहने वाले ओम प्रकाश जिनकी मुर्गी का शिकार अजगर ने किया,

उन्होंने स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार घर में घुसे अजगर को देख काफी डर गया था और इसलिए वे अपनी मुर्गी को नहीं बचा सके। इधर सूचना मिलते ही जितेंद्र मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर वन में छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान रहने और जीव-जंतुओं से दूर रहने की नसीहत दी।

पास जाकर तस्वीरें लेना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, उन्होंने ये समझाया। कोरबा जिले में सामान्य से लेकर दुर्लभ प्रजाति के जहरीले जीव-जंतु मौजूद हैं। इनमें से कई प्रजातियों को लेकर देहरादून का वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट अनुसंधान भी कर रहा है। यहां दर्जनों प्रजाति के सांप भी मौजूद हैं, लेकिन इनकी वास्तविक संख्या का अंदाजा किसी को नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!