मनोरंजन

फिल्म के बॉयकॉट की कर रहे बातें,असहिष्णुता को लेकर दिया बयान:-अब उनकी वाइफ को इस देश में लगने लगा डर

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफिशल हिन्दी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स नजर आए थे। अपने हालिया इंटरव्यू में आमिर खान से पूछा गया कि वह अपनी मूवी के किस किरदार में टॉम क्रूज़ को पर्दे पर देखना पसंद करेंगे। टॉम क्रूज को इस रोल में देखना पसंद करेंगे.

आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने जवाब देते हुए कहा कि टॉम क्रूज उनकी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में उनके निकुंभ सर वाले किरदार में काफी जंचेंगे। इस फिल्म का निर्देशन खुद आमिर खान ने किया था। उन्होंने कहा कि टॉम क्रूज़ निकुंभ के किरदार को काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर बॉयकॉट आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

अद्वैत चंदन की इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। हालांकि, फिल्म रिलीज़ होने से कुछ दिनों पहले से सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट की आंधी तेज चली है।

दरअसल आमिर खान के पुराने बयान को लोग याद कर इस फिल्म के बॉयकॉट की बातें कर रहे हैं जिसमें उन्होंने असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था और कहा था कि अब उनकी वाइफ को इस देश में डर लगने लगा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!