बिलासपुरछत्तीसगढ

जेल के अंदर जाने के बजाए फरार आरोपी,छुटा 18 की पैरोल पर

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल के गेट से एक कैदी फरार हो गया। वह 18 दिन की पैरोल पर अपने गांव गया था। 29 जुलाई को उसकी जेल में वापसी होनी थी। देर शाम तक जब वह वापस जेल नहीं पहुंचा, तब प्रबंधन ने उसके परिजनों कॉल किया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि अभी उसे जेल के गेट तक पहुंचाकर लौटे हैं।

इसके बाद पता चला कि वह जेल के गेट से अंदर जाने के बजाए फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार कैदी मुंगेली का रहने वाला है और दो स्कूली बच्चों के अपहरण के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले के करही निवासी अनिल कुमार पाठे (30) को 2018 में अपहरण के केस में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है।

उसके जेल में रहते हुए परिजनों ने उसे पैरोल पर छोड़ने की मांग की थी। इसके बाद जेल महानिदेशक के आदेश पर अनिल को 11 जुलाई को 16 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!