कोरबा

किक मारते समय अचानक एक्टिवा में लगी आग

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा शहर में एक एक्टिवा पर किक मारते ही अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड को कोई बुला पाता एक्टिवा पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। एक्टिवा सेकंड हैंड खरीदी गई थी, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ एक्टिवा से चाय पीने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था।

जब इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारी तो अचानक आग लग गई। उसको कुछ समझ में आता तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। वहीं पास खडे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

एक्टिवा में अचानक आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को जब दी, तब तक एक्टिवा जल चुकी थी। 1 दिन पहले ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑटो डील की दुकान से युवक ने 40 हजार रुपए में उस एक्टिवा को खरीदी थी। पहली बार ही वह इस एक्टिवा में घूमने निकला था।

उसने एक्टिवा को पहली किक घर से निकलते वक्त मारी थी, जबकि दूसरी किक लगाते ही वह जलकर राख हो गई। फिलहाल लोगों की सूचना देने पर ही पुलिस पहुंचकर इस बारे में जानकारी ले रही है कि आखिर आग के पीछे क्या वजह हो सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!