रायपुरछत्तीसगढ

धार्मिक आयोजनों हेतु लगातार पश्चिम विधानसभा में वाद्य यंत्र किये जा रहे हैं भेंट – संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़),न्यूज़ धमाका:- संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं इसी क्रम में पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्र.22 के बाबा बरदेश्वर महादेव समिति को वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

बाबा बरदेश्वर महादेव समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

चाहे शिवरात्रि हो, गणेश पूजा हो, दुर्गा पूजा हो, रामनवमी, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, प्रकाश पर्व सहित सभी धार्मिक त्यौहारों में विकास उपाध्याय स्वयं हिस्सा बनते हैं एवं भक्ति भाव में लीन रहते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता शंकर बघेल, बबलू दीप एवं समिति के अध्यक्ष हरिश शेन्द्रे, हरिश सोनी, राहुल मंजरेकर, गोपाल नेताम, राहुल, अतुल, मनोज दीप सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!