छत्तीसगढरायपुर

रमन सिंह स्वयं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताते है पर उन्हें मानता कोई नहीं:- विधायक देवेन्द्र यादव

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुये कहा कि रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जिसे उनके संगठन वाले राष्ट्रीय नेता नहीं मानते। प्रदेश में पहले ही रमन सिंह नकारे जा चुके हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन के द्वार हिमाचल प्रदेश के सीनियर आब्जर्वर बनाये जाने से डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा अब रमन सिंह का कोई हालचाल नहीं पूछता जिम्मेदारी देना दूर की बात है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि रमन सिंह 2018 का विधानसभा चुनाव में करारी हार भूल गए?? उनका चेहरा और 15 सीटों में सिमट चुकी भाजपा का हश्र भूल चुके हैं??

मरवाही का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं?? दंतेवाड़ा का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं??

खैरागढ़ का उप चुनाव में हार भूल चुके हैं??

नगरीय निकायों की करारी हार और भाजपा का शर्मनाक प्रदर्शन भूल चुके हैं??

इन सभी चुनावों में कांग्रेस का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, इन सभी चुनाव में भाजपा का चेहरा डॉ. रमन सिंह थे और प्रश्न सबके सामने हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के प्रभारी प्रदेश में आते हैं तो रमन सिंह का नाम लेने से बचते हैं, उन्हे चेहरा मानने से भी इंकार कर दिया। अब भाजपाई खुद खुलकर कहते हैं रमन सिंह हमारे चेहरा नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है उसके बावजूद दिल्ली में उनका कोई दखल नहीं, ना ही कोई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाती है। रमन सिंह जी को अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए। भूपेश बघेल एक संघर्षशील नेता हैं उनकी जीवटता उन्हें जिम्मेदारियां दिलाती है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!