मनोरंजनमुंबई

3 महीने का और इंतजार,फिर केएल राहुल की दुल्हन बनेंगी अथिया शेट्टी तैयारियां शुरू

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले तीन महीनों में शादी कर सकते हैं. राहुल संग बातचीत में अथिया शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि अथिया और केएल राहुल 3 साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मुंबई में होगी कपल की शादी

सूत्र ने बताया- राहुल के पेरेंट्स ने हाल ही में मुंबई में अथिया के पेरेंट्स से मुलाकात की. अथिया और राहुल अपने पेरेंट्स संग अपने नए घर को देखने भी गए, जहां वो शादी के बाद शिफ्ट होने वाले हैं. कपल की वेडिंग अगले 3 महीनों में मुंबई में होगी. दोनों परिवारों के लिए ये ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा. शादी की हर छोटी-बड़ी चीज को अथिया खुद देख रही हैं. इससे पहले भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के दिसंबर में शादी करने की खबरें सामने आई थीं.

अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स देखकर लग रहा है कि अथिया और केएल राहुल 2022 में ही एक दूसरे संग अपनी नई जिंदगी का आगाज करके पति-पत्नी के रिश्ते में बंध सकते हैं. फैंस अब बी टाउन के इस स्टार कपल की शादी का हिस्सा बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. अथिया और केएल राहुल के बॉन्ड की बात करें तो दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

अथिया और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे संग अथिया और केएल राहुल के बॉन्ड की बात करें तो दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अथिया और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे संग तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है. अब हर किसी को उस पल का इंतजार है, जब अथिया शेट्टी अपने डार्लिंग केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!