सूरजपुरछत्तीसगढ

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक पर किया चाकू से वार

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- सूरजपुर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं घबरा रहे हैं। ताजा मामला सूरजपुर के मानपुर तिराहे का है, जहां कल देर शाम आरक्षक मुकेश साहू प्रदेश के सीएम के दौरे की ड्यूटी कर लौट रहा था, तभी सुजल महतो नामक आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक के साथ वहां पहुंचा।

आरक्षक ने आरोपी को समझाइश दी, तेज वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और अचानक आरोपी ने चाकू निकालकर आरक्षक पर हमला कर दिया।

हमले में आरक्षक की जांघ पर गहरी चोट आई है। फिलहाल आरक्षक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपी सुजल महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसके पतासाजी में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!