मुंगेलीछत्तीसगढ

कलेक्टर और एसपी पहुंचे निरीक्षण करने जेल,विचाराधीन बंदियों से जाना जेल में होने का कारण

मुंगेली,न्यूज़ धमाका :- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार सिन्हा, डी. एम. डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने आज जिला मुख्यालय के समीप ग्राम देवरी में स्थित जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरको में पहुंचकर प्रत्येक विचाराधीन बंदियों से रूबरू होते हुए उनके जेल में होने का कारण, जेल में होने की अवधि, उनके स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने विचाराधीन बंदियों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता को परखते हुए उन्हें दी जाने वाली हर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने तथा जेल परिसर में जेमर लगाने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।

तत्पश्चात् जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिन्हा, डी. एम. डॉ. सिंह और पुलिस अधीक्षक सिंह जिला जेल परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विचाराधीन बंदियों के लिए आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में शामिल हुए। उन्होंने विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार जेल आने वाले बंदियों को दूसरी बार जेल जाना नहीं पड़े, जेल सजा के लिए नहीं बल्कि जेल एक सुधारगृह होता है। अतः उन्होंने जेल से छूटने के बाद एक अच्छे नागरिक बनकर जीवनयापन करने की बात कही।

इस दौरान डी. एम. डॉ. सिंह ने विचाराधीन कैदियों के स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक दिवस योग शिविर आयोजित करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव मयंक सोनी ने विचाराधीन बंदियों को राज्य शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!