अंबिकापुरछत्तीसगढ

किडनेपिंग मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अम्बिकापुर,न्यूज़ धमाका :- अम्बिकापुर से एक किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला सहयोगी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को रामानुजगंज रोड के कोसाबाड़ी के समीप कार से उसका अपहरण किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के रामानुजगंज रोड के कोसाबाड़ी के पास कुछ लोगों ने एक किशोरी को अकेले जाते देखा। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी के पास अपनी कार लाई और उसे जबरदस्ती उसमें बैठा कर ले गए। इस घटना में एक महिला सहयोगी भी शामिल है।

इसके बाद किशोरी को ग्राम असोला में बंधक बनाकर रखा गया था। बेटी के न मिलने पर परिजन परेशान होकर मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहयोगी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के चंगुल से किशोरी को छुड़वाकर उसके परिजन के पास भेजा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!