छत्तीसगढबैकुंठपुर

बैकुंठपुर जिले में 3 बच्चों की मौत 20 ऑक्सीजन बेड पर

कोरोना की तीसरी लहर के बीच बैकुंठपुर में बच्चों को लेकर स्थिति सामान्य नहीं है यहां 3 बच्चों की मौत के बाद हडकंप मचा हुआ है. वहीं 20 बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है इस इलाके में लोग काफी डरे हुए है और अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित है

बैकुंठपुर न्यूज़ बैकुंठपुर जिले के सरकारी अस्पताल की स्थिति बहुंत ही ख़राब है सभी बेड फुल हो गए हैं, अस्पताल में सामान्य वार्ड पहले ही मरीजों से भरे हुए हैं. बड़ी चिंता यह है कि बच्चों में निमोनिया, सर्दी-खांसी, तेज बुखार जैसे लक्षण के साथ ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है डॉक्टर बता रहे हैं कि ऐसे लक्षण से इस महीने तीन मासूम की मौत हो चुकी है. जिला अस्पताल में बच्चों के 50 बेड फुल हैं, इनमें करीब 10 बेड गैलरी में लगे हैं, अस्पताल में जगह नहीं होने से ओपीडी में फर्श पर चादर बिछाकर भर्ती कर रहे हैं दो सप्ताह में 250 बच्चों को ऐसे लक्षणों के साथ परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे हैं. इनमें 10 फीसदी गंभीर आए हैं. अस्पताल में 80 बच्चे भर्ती थे, इनमें से 10 को डिस्चार्ज कर दिया है. 20 को सांस लेने में तकलीफ है, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!