Uncategorized

आप पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में

रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल

आप संयोजक केजरीवाल घोषणा की है अगर उत्तराखंड में आप की सरकार आती है तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी

दिल्ली न्यूज़ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में दौरा है. इस दौरे के दौरान केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और एक रोड शो करेंगे. रोड शो को तिरंगा संकल्प यात्रा का नाम दिया गया है. अहम बात यह है कि हल्द्वानी दौरे के दौरान एक बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं. केजरीवाल की यह घोषणा युवाओं के रोजगार से जुड़ी हो सकती है. वह यह बताएंगे कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो रोजगार को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी. उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में केजरीवाल युवाओं के लिए हल्द्वानी में बड़ी घोषणा कर सकते हैं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है. जिसके वजह से यहां के लोग सालों से रोजगार के देश में दूसरे हिस्सों में पलायन करते हैं. केजरीवाल यह बताने की कोशिश करेंगे कि अगर वे सत्ता में आएंगे तो बेरोजगारी कैसे दूर करेंगे. इससे पहले, आप संयोजक केजरीवाल दो बार उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं. जिसमें एक बार उन्होंने यह घोषणा की कि अगर उत्तराखंड में आप की सरकार आती है तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. दूसरे दौरे के दौरान, उन्होंने उत्तराखंड के सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया. कर्नल अजय कोटियाल को उन्होंने आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया. साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का भी वादा किया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!