खैरागढ़छत्तीसगढ

दो माह की रेकी के बाद पुलिस को शहर में बड़ी सफलता,
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

खैरागढ़, न्यूज़ धमाका:- अवैध गांजा बिक्री की लगातार शिकायत के चलते पुलिस को शुक्रवार शाम को शहर में बड़ी सफलता मिली है। गांजा बिक्री के बाद भी लगातार पुलिस पुलिस कार्यवाही में बच रही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी दाऊचौरा निवासी मंजू सारथी को तीन अन्य सहयोगियों के साथ पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दाऊचौरा सारथी पारा के गुरुवार को पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थाना प्रभारी निलेश पांडेय , उपनिरीक्षक प्रियंका पैकरा की अगुवाई के पुलिस बल ने गांजा बिक्री करते भाजपा महिला मोर्चा सदस्य मंजू सारथी पिता चुनूलाल 38 वर्ष, लक्ष्मी सारथी पति गौतम 32 वर्ष और त्रिभुवन गोड़ पिता सगुन 24 वर्ष को 1 किलो 500 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है। गांजा की अवैध बिक्री रोकने में जुटी पुलिस टीम लगातार दाऊ चौरा में धरपकड़ अभियान चला रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। सालों से गांजा बिक्री कर रही मंजू सारथी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी होने का रौब दिखा कर बिक्री कर रही थी। इससे माहौल्ले वाले भी परेशान थे।

दो माह से पुलिस कर रही थी रेकी
दाऊ चौरा इलाके में सालो से गांजा बिक्री कर रही मंजू सारथी के खिलाफ पुलिस के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थी, लेकिन कई बार पुलिस ने निजात अभियान के तहत आरोपी मंजू सारथी की दो माह से रेकी कराई तो पता चला कि बिक्री के लिए लाए जाने वाले गांजे को मंजू सारथी अपने घर के आसपास के घरों में छुपा कर रखती थी। शुक्रवार को गांजे का स्टॉक जमा होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल सहित आरोपी मंजू के घर पहुंची। वहां गांजा नहीं मिला तो सूचना के बाद राकेश सारथी, लक्ष्मी सारथी के घर की तलाशी में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। दूसरी आरोपी लक्ष्मी सारथी ने पुलिस  को गांजा मंजू सारथी के होने की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक का गांजा बरामद किया। चौथे आरोपी त्रिभुवन गोड़ के घर से भी पुलिस को आधा किलो के करीब गांजा मिला।

पुलिडिटेल खंगाल रही पुलिस
मंजू सारथी से मिले इनपुट के बाद पुलिस गांजे की शहर में उपलब्धता की डिटेल खंगाल रही है। बताया गया कि राजनांदगांव में पकड़ाए गांजे के मुख्य सरगना पुखराज वर्मा से ही मंजू सारथी के पास गांजा पहुंच रहा था। पुखराज पर कार्यवाही होने के बाद भी राजनांदगांव से गांजे कि खेप शहर पहुंच रही है। मंजू सारथी को शहर में गांजे का प्रमुख बिक्री सरगना माना जाता रहा है। पुलिस की इस बाड़ी कार्यवाही में बड़ी मछली फसने के बाद अब तक दो अन्य पर भी कार्यवाही की तैयारी है। बताया गया कि एक अन्य सरगना कार्यवाही होते ही भूमिगत हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!