गरियाबंदछत्तीसगढ

पुलिस ने किया विभिन्न कार्यो में व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिला कमाण्डो के लिए ”सम्मान समारोह का आयोजन

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- पुलिस पुलिस अधीक्षक जे0आर0 ठाकुर के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में 9 जून को ग्राम तर्रा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराधों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से थाना पाण्डुका क्षेत्र में विभिन्न कार्यो में व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिला कमाण्डो का ”सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर उपस्थित रहे। जिनके द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, अनैतिक क्रियाकलापों, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, सायबर क्राईम, अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों बचने तथा समाज मे व्याप्त नशा, जुआ, सट्टा एवं महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने के संबंध में बताया गया।

उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो के सहयोग से अब तक अपराध नियंत्रण में पुलिस को मिली सफलताओं के बारे में बताया गया। इस दौरान समस्त महिला कमांडो को रात्रि भ्रमण के लिए चॉर्च , सीटी वितरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम दौरान थाना प्रभारी पांडुका उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर एवं स्टाफ के साथ ,महिला कमांडो अध्यक्ष पुष्पा तारा ग्राम कुटेना, दुलारी साहू अकलवारा, शांति साहू रजन कट्टा , केवरा साहू कुरूद, सुनीता बाई पंडरी तराई, संतोषी साहू ,गीता कंडरा लोहारसी, लता पांडुका ,टिकेश्वरी तौरंगा, श्याम बाई साकरा, जानकी मुरमुरा ,भारती यादव फुलझर ,उत्तरा कुम्हार पारा, अनुराधा ठाकुर मोहतरा पुष्पा बाई बोडराबांधा, मान कुवर घटकररा, लीला उषा दहीबारा, सोमेश्वरी दर्रा, तारा निषाद कुरूद, अनुसुईया कोपरा, खेमी सहजपुर ,कौशल भगवंती करहीडी, श्याम बाई सरकड़ा, प्रेमिन बाई पोंड, दया बाई नागझर के साथ समस्त महिला कमांडो सदस्य उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!