मनोरंजन

जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर बनी चर्चा में लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल होना पड़ा

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। वे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनीं रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस से खूब तारीफें बटोरतीं हैं लेकिन कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी होना पड़ता है।

एक बार फिर जाह्नवी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईंं है। एक्ट्रेस बीती रात मुंबई में अपने कुछ दोस्तों के साथ फूड आउटलेट में डिनर करने पहुंची थी। इस दौरान वे गाड़ी से उतरकर सीधे रेस्टोरेंट के अंदर चली गईं। एंट्री करते समय उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। जान्हवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

जान्हवी कपूर हुईं ट्रोल

जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंची थी। इस दौरान वे अपने लुक में काफी काॅन्फिडेंट लग रही थी। उनकी ये फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जान्हवी ने अपने लुक में ब्लैक कलर की खूबसूरत शार्ट ड्रेस पहनी थी। एक तरफ जहां जान्हवी के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। जान्हवी कपूर की उस पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘आप तो नाइटी पहनकर आ गईं’ तो एक और ने लिखा ‘इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस समझ नहीं आता है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!