अंबिकापुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ को उप विजेता का खिताब जीता राष्ट्रीय टारगेटबाल में

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय टारगेटबाल फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ टीम को उपविजेता का खिताब मिला। कड़े मुकाबले में पिछले कई सालों की विजेता एवं मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम से हार का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल सरगुजा की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह सफलता मिली।

22 से 24 अप्रैल तक मथुरा में आयोजित छत्तीसगढ़ टारगेटबाल बालिका टीम में सरगुजा जिला की छह बालिकाओं के हिस्सा लिया। इन बालिकाओं की दमखम व उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत पुल के लीग मैच में तेलंगाना, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश को हराया। छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को 13-1 से शिकस्त दी।

छत्तीसगढ़ का फाइनल मुकाबला मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में कई वर्षों की राष्ट्रीय विजेता टीम उत्तर प्रदेश से 6-5 से छत्तीसगढ़ का पराजय मिली। इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर साक्षी भगत को बेस्ट डायमंड खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश टारगेटबाल बालिका टीम को सिल्वर मेडल मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष और रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस खेल का विशेष प्रशिक्षण अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम दिया जाता है। आने वाले समय में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए शहर में निश्शुल्क प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। टारगेटबाल खेल के साथ ड्राप रोबाल, नेटबाल और फैंसिग जैसे खेलों को सरगुजा विश्वविद्यालय में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!