
रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दो वर्षों में कोरोनाकाल के दौरान भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से नहीं मनाया गया। इस बार राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में डंगनिया में भगवान परशुराम मंदिर का छठवां वार्षिक उत्सव अक्षय तृतीया पर मनाया जाएगा। बैसाख शुक्ल पक्ष – 3 (अक्षय तृतीया) भगवान परशुराम प्रकटोत्सव, इस बार तीन मई को मनाएंगे।
वहीं इस पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियों की जा रही है।छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शिवांजल शर्मा ने बताया कि दो साल से कोविड़ महामारी के चलते आयोजन नहीं किया जा रहा था। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से पुराने प्रारूप में भगवान परशुराम जन्मोत्सव और भगवान परशुराम मंदिर का छठवां वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें पांच दिवसीय आयोजन मंगलवार 3 मई से 7 मई तक होगा।
