बिलासपुरछत्तीसगढ

चार करोड़ 67 लाख 77 हजार रुपये की गांजा तस्करी किया जब्त तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने तीन अलग -अलग प्रकरणों में गांजा तस्करी करने वाले नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22 क्विंटल 40 किलो गांजा जब्त किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपितों ने ओडिशा से अलग अलग वाहनों से गांजा लेकर आ रहे थे। सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जीपीएम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से टाटा सूमो वहां में भारी मात्र में गांजा परिवहन किया जा रहा है। गौरेला, पेंड्रा, मरवाही मार्ग तरफ जा रहा है। सूचना पर पेंड्रा पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। चारो ओर घेराबंदी शुरू कर दी। कारिआम आरटीओ बेरियर के पास टाटा सूमो वाहन को देखकर पुलिकर्मियों ने रोका। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

इसके पुलिसकर्मियों ने एसपी को सूचना दी। टाटा सूमो वहां में सवार आरोपित उड़ीसा के रहने वाले फिरोज खान, मरवाही निवासी गिरीश यादव को गिरफ्तार किया। दूसरा मामले में पेंड्रा पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर के भालूमाड़ा के रहने वाले दौलत केवट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तीसरा मामला में मरवाही पुलिस ने आरोपित जांजगीर चांपा जिला के मुलमुला निवासी आरोपित राम कुमार पटेल, शंकर चौहान, लखन साहू, विशाल कैलाश, बबलू साहू को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्रदेश का सबसे बड़ी तस्करी की योजना नाकाम

पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ गांजा तस्करी का मामला है। इससे पहले भी कई गांजा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन पहली बार जीपीएम जिला में चार करोड़ 67 लाख 77 हजार रुपये की गांजा जब्त किया गया है। जीपीएम जिला में पहली बार बड़ी मात्रा में एनडीपीएस की कार्रवाई हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!