मुंबईमनोरंजन

भारती सिंह ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, बॉलीवुड सेलेब्स ने किया पोस्ट पर रिएक्ट

मुंबई न्यूज़ धमाका // कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में भारती न्यूबोर्न बेबी को अपनी बांहो में लिए नजर आ रही हैं। भारती और हर्ष 3 अप्रैल को पेरेंट्स बने थे। उन्होंने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।

भारती ने लिखा प्यार भरा कैप्शन
भारती ने पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘लाइफ लाइन!’ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भारती की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। सिंगर नेहा भसीन ने कमेंट किया, गॉड ब्लेस। वहीं गौहर खान ने लिखा, “आपके लिए बहुत खुश हूं। भगवान आपकी फैमिली की रक्षा करे।” निशा रावल ने कमेंट करते हुए लिखा, “डियर भारती, तुम्हें और लिटिल वन को ढेरों शुभकामनाएं।” फोटो में भारती ने पिंक आउट फिट पहन रखा है, वहीं बेबी को व्हाइट प्रिंटेड कपड़े में रैप किया हुआ है।

40 दिनों तक नहीं दिखा सकती बेबी का फेस
हालांकि, उन्होंने इस पिक्चर में बेबी का फेस नहीं दिखाया है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया था कि वो बेबी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर क्यूं नहीं शेयर कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां और सासू मां ने स्ट्रिक्ट इंस्ट्रक्शन दिए हैं कि 40 दिन तक वो बेबी की फोटो नहीं शेयर कर सकती हैं।

डिलिवरी के 12 दिन बाद लौटीं काम पर वापस
बता दें, कॉमेडियन डिलीवरी के 12 दिन बाद ही शूट पर लौट आई थीं। जिसके लिए उन्हें यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था कि वो लोगों के सामने गलत उदाहरण सेट कर रही हैं। हर्ष और भारती कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ के होस्ट थे। भारती फिलहाल ‘खतरा खतरा खतरा’ शो की शूटिंग कर रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!