गरियाबंदछत्तीसगढ

छुरा थाना का मामला:-धान खरीदी का पैसा लेकर फरार आरोपित को छुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

छुरा,न्यूज़ धमाका :- धान खरीदी का पैसा लेकर फरार एक और आरोपित को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छुरा पुलिस मुख्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला थाना छुरा का है। जहां पिछले वर्ष 2021 में छुरा क्षेत्र के 31 किसानों से रबी फसल का धान खरीदी कर खरीदे धान की रकम 25,04657 रुपये किसानों को न देकर धोखाधड़ी कर राजापारा छुरा निवासी आरोपित गिरधारी वाधवानी फरार हो गया था।

पुलिस उसको पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में मुख्य सहयोगी व घटना में संलिप्त आरोपित जगदीश रायचंदानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने आरोपित गिरधारी वाधवानी के साथ मिलकर बिना वैध लाइसेंस के क्षेत्र के किसानों से छलपूर्वक धान खरीदी कर खरीदी रकम किसानों को न देकर धोखाधड़ी की थी।

जिससे गरियाबंद जिला के पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में छुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

छुरा पुलिस मुख्य आरोपित गिरधारी वाधवानी को पहले ही दीगर राज्य महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। उक्त कार्रवाई में विशेष सहयोग प्रधान आरक्षक धनुष निषाद, आरक्षक डेकेश्वर सोनी, शिवदयाल नागेश, गिरवर ठाकुर व दयानंद गौर का रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!