इंदौरमध्यप्रदेश

मस्जिद के आसपास कई घरों में लोहे की गुलेर बंधी,महिलाओं और बच्चों को किया दूसरी जगह शिफ्ट  

इंदौर,न्यूज़ धमाका :- खरगोन में रामनवमी के मौके पर निकले चल समारोह पर हुए पथराव में घायल जमींदार मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय शिवम शुक्ला की स्थिति में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ। हालांकि वह अब भी वेंटिलेटर पर है। इधर घायल के रिश्तेदार और अन्य लोगों ने आरोप लगाए हैं कि खरगोन के खसखसवाड़ी में मस्जिद के आसपास कई घरों में लोहे की गुलेर बंधी हैं। घटना के बाद हम बहुत डरे हुए हैं। महिलाओं और बच्चों को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

डाक्टरों के मुताबिक शिवम को गंभीर चोंट आई है। स्थिति में सुधार की गति बहुत धीमी है। शिवम के मामेरे भाई नीलेश जोशी ने बताया कि रविवार को भीड़ जमकर पत्थरबाजी कर रही थी। कहीं से एक बड़ा पत्थर आकर शिवम को लगा। उसके सिर से खून बहता देख हम घबरा गए थे। उस वक्त तक शिवम को थोड़ा बहुत होश था मगर इंदौर लाते वक्त वह बेहोश हो गया।

टोपी पहनकर आया था हमलावर, बुर्के से भी चले था पत्थर

घर के बाहर खड़े थे कि अचानक अल्पसंख्यक वर्ग के लोग आए और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पेट्रोल बम भी फेंके गए शिवम भी वहीं खड़ा था। हम शिवम को गंभीर हालत स्थिति में खरगोन अस्पताल लेकर पहुंचे। मुख्य हमलावर टोपी पहनकर आया था। बुर्के में से भी पत्थर चले थे। शिवम को सिर में गंभीर चोट आई है। एमआरआइ के बाद पता चला कि सिर की हड्डी टूट गई है।

जो मकान चिन्हित है और जो वीडियो में साफ दिख रहे हैं उन्हें जमींदोज करना चाहिए। प्रशासन हमें सुरक्षा उपलब्ध कराए। खरगोन के खसखसवाड़ी की मस्जिद के आसपास के कुछ घरों में लोगों ने लोहे की गुलेर बांध रखी है। एक दिन पहले के फोटो में यह साफ दिख रही है। अब कपड़े से ढांक दी गई है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!