मनोरंजनछत्तीसगढ

आलिया-रणबीर शादी से पहले ऋषि कपूर के लिए कराई जाएगी एक विशेष पूजा,फिर शादी की रस्मों को किया जाएगा शुरू  

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई। आलिया-रणबीर शादी से पहले ऋषि कपूर के लिए एक विशेष पूजा कराई जा रही है। ये पूजा 14 अप्रैल को आरके हाउस में होगी। इस विशेष पूजा के बाद ही कपूर खानदान में होने वाली इस शादी की रस्मों को शुरू किया जाएगा।

आमजन से लेकर बाॅलीवुड-टाउन के सेलेब्स तक कपल की शादी से जुड़ी हर जानकारी जानने में उत्सुक है। मीडिया में हर दिन दोनों की शादी को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। कि रणबीर के पिता और बाॅलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर का निधन 2020 में हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे।

पूजा से शुरु की जाएंगी शादी की रस्में

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह चाहती थी कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी से पहले एक विशेष पूजा की जाए और इसी रस्म को रणबीर-आलिया चैम्बूर के आरके हाउस में निभाएंगे। यह पूजा 14 अप्रैल को सुबह होगी। दरअसल पूजा ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए करवाई जा रही है। खबरों की मानें तो इस विशेष पूजा में कपूर खानदान के मेंबर्स शामिल होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!