बिलासपुरछत्तीसगढ

सीएम दुबे महाविद्यालय को बी प्लस और शासकीय जेपी वर्मा पीजी कालेज को बी,ए ग्रेड मिलाए ग्रेड कालेजों को तगड़ा लगा झटका

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर के दो प्रमुख ए ग्रेड कालेजों को तगड़ा झटका लगा है। सीएम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बी प्लस और शासकीय जेपी वर्मा पीजी कालेज को बी ए ग्रेड मिला है। दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जिले में सबसे अधिक सीजीपीए स्कोर मिला, लेकिन फिर भी ग्रेडिंग पायदान पर नीचे आ गया।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मुख्यालय बेंगलुरु ने मंगलवार को राज्य के दर्जनभर उच्च शिक्षण संस्थानों को रैंकिंग जारी की। वहीं शासकीय जेपी वर्मा पीजी कालेज का प्रदर्शन काफी खराब आया। ए से सीधे बी पर आ गया।

नई रैकिंग से शिक्षा जगत में निराशा है। नैक पीयर चार से आठ अप्रैल के बीच जिले के पांच कालेजों में निरीक्षण करने पहुंची थी।निरीक्षण के बाद टीम ने रिपोर्ट नैक मुख्यालय को भेज दी थी। नैक द्वारा मंगलवार को राज्य के 12 संस्थानों को नई रैंकिंग प्रदान की गई। इसमें शहर के दो बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों से ए ग्रेड का तमगा छिन गया।

इसके बाद संस्थानों से लेकर उच्च शिक्षा जगत में सन्नाटा पसर गया। विद्यार्थियों से लेकर प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इन संस्थानों से काफी उम्मीदें थीं। इसी के साथ ए प्लस ग्रेडिंग का सपना टूट गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!