सुकमाछत्तीसगढ

भक्ति में झूमने लगे मंत्री कवासी लखमा, मां शीतला की पूजा-अर्चना की, मेले में धोती पहन सेवादारों के साथ ढोल की थाप पर थिरके

सुकमा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री लखमा धोती पहनकर सिरहा-गुनिया और सेवादारों के साथ पारंपरिक ढोल की थाप पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुकमा जिले के दोरनापाल का है। यहां मेले में शामिल होने के लिए मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे। जो भक्ति में लीन नजर आए।

वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है।

वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, सुकमा जिले के दोरनापाल में शीतला माता के मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में शामिल होने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे थे। यहां देवी की पूजा-अर्चना के समय वे पारंपरिक वेशभूषा धोती पहने। फिर सिरहा-गुनिया के साथ उन्होंने देवी की आराधना की। यहां ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री कवासी लखमा की इस भक्ति-भावना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ढोल की धाप कवासी लखमा झूमे।

ढोल की धाप कवासी लखमा झूमे।

कई सालों से किया जा रहा मेले का आयोजन
सुकमा जिले के दोरनापाल में स्थित मां शीतला के मंदिर में कई सालों से 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आदिवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। यही वजह है कि इस मेले में आस-पास के 58 गांव के देवी-देवता के देव विग्रह लेकर सिरहा-गुनिया पहुंचते हैं। मेले के अंतिम दिन क्षेत्र में खुशहाली हो और आदिवासियों पर किसी प्रकार का कोई संकट न आए इसके लिए विशेष पूजा कर कामना की जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!