जगदलपुरछत्तीसगढ

मां दंतेश्वरी को चढ़ाई गई 1 हजार मीटर लंबी चुनरी:जगदलपुर में भक्तों ने निकाली चुनर यात्रा, 2 साल बाद भक्तों में गजब का उत्साह, श्रद्धा में डूबा शहर

जगदलपुर न्यूज़ धमाका // छतीसगढ़ के जगदलपुर में शिव सेना और शहरवासियों ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी को माता की चुनर यात्रा निकाली। शहर में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों ने करीब 1 हजार मीटर लंबी चुनर चढ़ाई है। 2 साल के बाद यह पहला ऐसा मौका था कि इस तरह का भव्य आयोजन शहर में किया गया। इस आयोजन में करीब 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। वहीं शहर का माहौल भक्तिमय रहा।

दरअसल, पिछले कई सालों से चैत्र नवरात्र में अष्टमी के दिन शिव सेना और शहरवासी चुनर यात्रा निकालते आ रहे हैं। लेकिन, पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से यह यात्रा नहीं निकल पाई थी। इस बार बड़े ही धूमधाम से इस यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय था। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिव सेना के जिला प्रवक्ता रंजीत गांधी ने बताया कि यह मनोकामना चुनर है। हर साल नवरात्र में माता जी को 1 हजार मीटर लंबी चुनर चढ़ाई जाती है। मां सब की मुराद पूरी करतीं हैं। चुनर चढ़ाकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

गीदम में निकाली गई 125 मीटर की चुनर यात्रा
इधर दंतेवाड़ा जिले के व्यवसायिक नगरी गीदम में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी की महिलाओं ने 125 मीटर लंबी चुनर यात्रा निकाली। दुर्गावाहिनी की महिलाओं ने कहा कि इस चुनर यात्रा का मुख्य उद्देश्य बस्तर की नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना और नारियों पर हो रहे अत्याचार के प्रति नारी को जागरूक करना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!