छत्तीसगढजगदलपुर

बुलेट ट्रेन नहीं मांग रहे, जो कहा वो तो दो:बस्तर में पैसेंजर ट्रेन की मांग कर रहे पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत, अंतागढ़ से निकली यात्रा जगदलपुर में खत्म होगी

जगदलपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ में बस्तरवासी रायपुर से जगदलपुर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए रेल पदयात्रा पर निकले हुए हैं। अंतागढ़ से निकली इस पदयात्रा का आज 7वां दिन है। पदयात्रा में शामिल लोग भरी गर्मी में अब तक 125 किमी की दूरी तय कर लिए हैं। यह पदयात्रा कोंडागांव को पार कर जगदलपुर की तरफ बढ़ चुकी है, जो अभी घोडागांव पहुंची है। आज शाम यहां से निकलकर फिर भानपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे। जिस शहर या गांव से यह पदयात्रा गुजर रही है वहां इनके स्वगात के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

पदयात्रा में शामिल संपत झा ने कहा कि, इस रेल आंदोलन में बस्तर के सभी समाज के लोग हैं। जो अपनी स्वेक्षा से इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। संपत झा ने कहा कि हम जगदलपुर से रायपुर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सरकार से कोई बुलेट ट्रेन या फिर मेट्रो ट्रेन नहीं मांग रहे हैं। बल्कि सरकार ने जो यात्री ट्रेन देने को कहा था उसी की मांग कर रहे हैं। साल 2015 में जो अनुबंध हुआ था उसमें 2022 तक काम होना था।

रायपुर से अंतागढ़ तक तो रेल लाइन बिछ चुकी है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर केवल टाइम पास कर रहे हैं और इसकी पीड़ा हम बस्तरवासी भुगत रहे हैं। संपत झा ने बताया कि अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने आंदोलन में शामिल लोगों से मुलाकात नहीं की है।

आज भानपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

लोग करते हैं भोजन की व्यवस्था
रेल आंदोलन में शामिल लोगों ने बताया कि वे जिन शहरों और गांवों से होकर गुजर रहे हैं वहां के लोग अपनी स्वेच्छा से उनके खाने का बंदोबस्त कर रहे हैं। जब शहर से होकर गुजरते तो लोग भी उनके साथ इस पदयात्रा में शामिल हो जाते। कई किलोमीटर तक साथ चलते हैं। लोगों का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है यह उसका प्रमाण है कि बस्तर के लोगों को रेल की कितनी जरूरत है। केवल, लोहा ले जाने ही नहीं बल्कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बस्तर में पैसेंजर ट्रेन की आवश्यकता है।

173 किमी की है पदयात्रा
अंतागढ़ से जगदलपुर तक करीब 173 किमी की यह पदयात्रा है। 125 किमी की दूरी तय की जा चुकी है। लगभग 45 किमी की दूरी तय करनी बाकी है। 12 अप्रैल की सुबह पदयात्रा में शामिल लोग जगदलपुर पहुंचेंगे। अब तक ताड़ोकी, गुरिया, नेलवाड़ा, छेड़ीबेड़ा, जोन्द्रापदर, बनिया गांव में रात्रि विश्राम किए हैं। आज भानपुरी में रात्रि विश्राम के बाद सभी कल सुबह बस्तर के लिए निकलेंगे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!