
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- शहर सहित आसपास ग्रामीण अंचल के देवालयों में श्रद्धालु माता के दर्शन करने अलसुबह से देर रात्रि तक पहुंचते रहे।चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर के बड़े मंदिरों में भक्तों की संख्या अधिक रही। आसपास रौनक देने मिली।
पंचमीं के पावर अवसर पर गंजपारा के श्री सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में एक सौ आठ दीपों की विशाल आरती से माता की संध्या आरती की गई। साथ ही एक सौ आठ थाल से समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, क्षेत्रवासियों व भक्तों ने माता की आरती की। श्री सत्ती चौरा मां दुर्गा मंदिर समिति के बंटी शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रातः सात बजे माता का अभिषेक किया गया।
इसी तरह सेक्टर-6 स्थित मां जगदम्बा बम्लेश्वरी मंदिर में भी भक्ती की अच्छी भीड़ उमड़ी। यहां माता का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही भव्य महाआरती में क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



