बिलासपुरछत्तीसगढ

जल्द होगी कुत्तों की नसबंदी,पहले इनकी संख्या का किया जा रहा निर्धारण

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- वर्ष 2019 के बाद नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी नहीं कराई है। ऐसे में फिर से इनकी नसबंदी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।दो साल के भीतर लगातार इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए निगम द्वारा फिर से नसबंदी कराई जाएगी।जाहिर है कि यदि कुत्तों की संख्या बढ़ेगी तो इनके काटने के मामले भी बढ़ेंगे।

सिम्स के बीते एक साल के आंकड़े बताते है कि हर दिन शहरी क्षेत्र में कुत्ते के काटने के 30 से 40 मामले सामने आते हैं। इसके तहत एक बार कुत्तों की गिनती की जा रही है। मौजूदा स्थिति में शहर में अनुमानित आठ हजार से ज्यादा कुत्ते है। इस प्रकार 2020 और 2021 और 2022 अब तक की स्थिति में 11,564 लोगो को कुत्तों ने काटा है।

वहीं इन दिनों गर्मी की वजह से कुत्ते बेचैन हैं ऐसे में ये उग्र ज्यादा हो रहे हैं और इनके काटने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इन सब के बाद भी नगर निगम द्वारा कुत्तों की संख्या के नियंत्रण पर कोई भी प्रयास नहीं किया गया था। वहीं अब कोरोना महामारी के नियंत्रण में आ जाने के बाद फिर से कुत्तों की नसबंदी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सबसे पहले इनकी संख्या का निर्धारण किया जा रहा है। इसके बाद नसबंदी कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!