
रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन के बगल में स्थित मटन मुर्गा बाजार में काम करने वाले युवक की सरेराह बाजार में दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके आकर रक्त रंजित युवक को अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब से नंदकिशोर उससे रंजिश रखता था। इस बीच मंगलवार लगभग 12 बजे करीब मृतक कृष्णा बिनोद बंगाल मटन मुर्गी दुकान के पास किसी काम से आया था, जिसकी भनक आरोपित युवक को भी पता चल गया तो वह भी मटन मार्केट धमका। जहां दोनों के बीच पुरानी रंजिश पर वाद विवाद होने लगा। इस बीच तैश में आकर मुर्गी से मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार को उठाते हुए गले मे ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्णा सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष अंबेडकर आवास का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक का होली के दिन नंदकिशोर पिता सहदेव भुइंयाहार उम्र 20 साल अंबडेकर आवास रहवासी के साथ कुछ विवाद हो गया था।
जब तक स्थानीय लोग व दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आरोपित ने उस पर हमला कर जमीन पर धराशाई कर दिया। इस वाक्ये को देख कर आसपास के लोगो सहम गए। स्थानीय लोगो के मुताबिक आरोपित ने हत्या के बाद स्वयं से थाने जाने की बात कहते हुए भाग खड़ा हुआ। हत्याकांड की भनक लगते हैं मौके पर चक्रधर नगर टीआइ अभिनव कांत सिंह दलबल के साथ पहुंचे।
पुलिस ने लहूलुहान युवक तत्काल अस्पताल भेजा जहां मेकाहारा मैं मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए शव को पीएम के लिए सुरक्षित रखवाया है। जहां आरोपित ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया। जिस पर अब चक्रधर नगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर रही है।


