जगदलपुरछत्तीसगढ

पूर्व मंत्री का कांग्रेस सरकार पर निशाना, केदार कश्यप बोले- बस्तर में शांति से प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर किया लाठीचार्ज, माफी मांगे सरकार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केदार कश्यप ने कहा कि, बस्तर में कांग्रेस सरकार से यहां के आदिवासी त्रस्त हो गए हैं। अपनी मांगों को लेकर यदि सड़क पर उतर रहे तो सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री पहुंचे थे, लेकिन OBC समुदाय ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण और नारायणपुर में आदिवासी समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर हजारों की संख्या में जिला कार्यालय में पहुंचे थे। आदिवासी समाज पर कांग्रेस सरकार ने समाज प्रमुखों, महिलाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवाया ,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार की कार्यपद्धति पर प्रश्न चिन्ह है। सरकार को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश की आम जनता अब समझ चुकी है उनके साथ छलावा हुआ है। चुनाव के पहले कांग्रेस ने जो जनघोषणा पत्र जारी किया था वह केवल झूठ था। जिसको पूरा करने अब कांग्रेस के पास कोई जवाब नही है।

फर्जी एनकाउंटर में निर्दोष युवक को मारा
केदार ने कहा कि कुछ दिनों पहले नारायणपुर में कथित पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक आदिवासी युवक पर गोली चला कर उसे मारा था। जिसे पुलिस नक्सली बता रही थी। लेकिन, बाद में पुलिस ने खुद ही स्वीकार कर लिया की मानुराम नूरेटी नक्सली नहीं आदिवासी था। हत्या के लगभग 2 महीने बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार को न मुआवजा मिला और न ही सरकारी नौकरी। छत्तीसगढ़ के CM UP में 50 लाख रुपए बांट के आ रहे हैं। लेकिन, यहां के आदिवासियों के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!