अंबिकापुरछत्तीसगढ

मालिकाना हक को लेकर पडोसी भिड़े,बुलवाया और बकरा अपनी अम्मा के पास पहुची विवाद का पटाक्षेप सुलझा  

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-अंबिकापुर के सिटी कोतवाली थाने में रविवार को एक बकरे के मालिकाना हक को लेकर विवाद का पटाक्षेप तब हुआ जब पुलिस ने बकरे की अम्मा को थाने में बुलवाया और बकरा अपनी अम्मा के पास दौड़कर पहुंच गया।

दरअसल अंबिकापुर के घुटरापारा मोहल्ले में राजू दास और प्रहलाद नायक के बीच बकरे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पड़ोसी हैं। आसपास रहने वालों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं था कि बकरा उसका नहीं है। दोनो थाने में काले रंग के बकरे को लेकर पहुंच गए।

दोनों ने अपनी दलील दी। दोनों का कहना था कि बकरा उनका है। काफी देर तक बकरे को लेकर थाने में विवाद चलता रहा। इसके निराकरण के लिए पुलिस ने अनूठी तरकीब निकाली। दोनों से कहा गया कि बकरे की अम्मा को थाने लाया जाए। राजू दास तत्काल एक बकरी लेकर पहुंच गया। बकरा भी थाने में अम्मा को देखकर दौड़कर उसके पास पहुंच गया। अब कुछ समझने को बचा ही नहीं था।

बकरे पर बेवजह अपना हक जता रहा व्यक्ति वहां से लौट गया। उसे पुलिस की दो-चार बातें भी सुननी पड़ी। इधर राजू दास खुशी-खुशी बकरा और उसकी अम्मा को लेकर घर चला गया। यह रोचक मामला चर्चा का विषय बना रहा। थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी अपने तरह के इस अनूठे मामले के पटाक्षेप की कहानी परिचितों को बताने में लगे रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!