
मैनपुर,न्यूज़ धमाका:-गरियाबंद जिले के मुख्यालय मैनपुर से लगभग 20 किमी दूर ग्राम कारीडोंगरी में वर्षों की मांग के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयास से बिजली की रोशनी पहुंच गई है। ग्राम पंचायत मरदाकला के आश्रित ग्राम कारीडोंगरी में बिजली लगाए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें रात के अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं से खतरा नहीं रहेगा वहीं भीषण गर्मी से कूलर-पंखा चलने से राहत मिलेगी।
ज्ञात हो कि ग्राम कारीडोंगरी के ग्रामीण जंगल क्षेत्र से घिरे होने के कारण कई परेशानियों का सामना कर रहे थे और लगातार 10 वर्षों से बिजली लगाने की मांग कर रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष व वैद्यराज संघ जिला सचिव यशवंत कुमार यादव, युवा ग्राम अध्यक्ष मोहदा नूतन मरकाम को अवगत कराया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयास से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ग्राम कारीडोंगरी में बिजली लग पाई है। इस दौरान यशवंत कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप लंबे समय बाद ग्राम कारीडोंगरी में बिजली के पहुंचने से कई विद्युत आधारित कार्यों को गति मिलेगी। छात्रों को लाभ तो किसानो को सिंचाई में मदद मिलेगी। युवा नेता यशवंत यादव ने बिजली लगाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग गरियाबंद का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से वैद्यराज संघ जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह नेताम, युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष यशवंत यादव, आदिवासी बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष हुमन नागेश, युवा ग्राम अध्यक्ष मोहदा नूतन मरकाम, युवा नेता नेपाल सोरी, बलिराम नेताम, चुन्नाू कुमार यादव, अहिल्याबाई नेताम, चैतीन बाई नागेश, दुलार नेताम, रामसिंह, जग मोहन नागेश, रमाकांत पटेल, गयाराम नागेश, बैसाखु राम नागेश, गौतम नागेश, नकछेड़ा नेताम, रायसिंह नागेश, नकूल नागेश, भुनेश्वर पटेल, नरोत्तम नागेश, महेश नेताम, कृष्णा नागेश, नरसिंह नागेश, रामेश्वर नेताम, ललित नागेश, नुमेश नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


