मुंबईमनोरंजन

मन्नत में विदेशी मेहमान:शाहरुख खान ने सऊदी अरब के मिनिस्टर के साथ दिया पोज, अक्षय कुमार और सलमान खान भी आए नजर

मुंबई न्यूज़ धमाका // एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में अपने घर मन्नत में सऊदी अरब के ‘रेड सी फिल्म फेस्टिवल’ के चेयरमैन मोहम्मद अल तुर्की की खातिरदारी की। अल तुर्की ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने किया सऊदी गेस्ट्स का वेलकम
शाहरुख फोटो में व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहने नजर आ रहे हैं, वहीं अल तुर्की ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे भाई @iamsrk के साथ भारत की ओर से रमजान की बधाई।” साथ ही उन्होंने शाहरुख के घर मन्नत की लोकेशन को भी टैग किया है।

कल्चर मिनिस्टर ने शेयर की फोटोज
शाहरुख ने सऊदी अरब के कल्चर मिनिस्टर बदर बिन फरहान अलसौद के साथ भी फोटो क्लिक कराई। मिनिस्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर की। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि वे सब भी मन्नत गए थे या नहीं।

बदर बिन फरहान अलसौद ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “फिल्मों की खूबसूरत दुनिया पर बात कर बड़ी खुशी हुई, बॉलीवुड सुपरस्टार @iamsrk @beingsalmankhan @akshaykumar #SaifAliKhan के साथ क्रॉस-कल्चरल कोलाब्रेशन।”

‘पठान’ में नजर आएंगे शाहरुख
बता दें, शाहरुख हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग खत्म कर स्पेन से इंडिया वापस आए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होंगे। सैफ अपनी अगली फिल्म ‘विक्रम और वेधा’ में ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगे। एक्टर, प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ में भी नजर आएंगे।

अक्षय और सलमान की अपकमिंग फिल्में
अक्षय को हाल ही में ‘बच्चन पांडे’ में कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ देखा गया था। उनके पास इमरान हाशमी को-स्टारिंग फिल्म ‘सेल्फी’ भी है। वहीं सलमान खान ने हाल ही में अपने अपकमिंग तेलुगु डेब्यू ‘गॉडफादर’ के लिए एक शूटिंग शेड्यूल पूरा किया, जिसमें चिरंजीवी, नयनतारा और राम चरण भी हैं। वह कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!