राजनांदगांवछत्तीसगढ

चपरासी ने बैंक में लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटका मिला देर रात शव; सुसाइड नोट में लिखा- काम का बहुत तनाव था

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार रात एक चपरासी ने बैंक के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटक रहा था। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार सुबह फॉरेंसिक की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसके काम के तनाव के चलते जान देने की बात कही है। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घुमका निवासी ढाल सिंह (27) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में चपरासी था। शनिवार को सभी लोग काम खत्म करने के बाद देर शाम करीब 7-8 बजे घर चले गए। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने देखा कि बैंक का ताला खुला है। चोरों के संदेह में ग्रामीणों ने बैंक में झांक कर देखा तो अंदर पंखे से ढाल सिंह का शव लटक रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से 4 लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें ढाल सिंह ने काम के तनाव के चलते खुदकुशी करने की बात कही है। सुबह बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस उनके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!