भिलाईछत्तीसगढ

विश्व गुर्दा दिवस पर बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के ओपीडी में पोस्टर सत्र का किया गया उद्घाटन

भिलाई,न्यूज़ धमाका:-विश्व गुर्दा दिवस पर बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र के ओपीडी में पोस्टर सत्र का उद्घाटन किया गया। नर्सिंग छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में किडनी के कार्यों, देखभाल व स्वस्थ जीवन के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विभिन्ना पहलुओं को दर्शाया गया है। पोस्टर का उद्घाटन ईडी (मेडिकल) डा एस के इस्सर ने सीएमओ डा एम रवींद्रनाथ व डा पी बिनायके की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) गुर्दे (किडनी) पर प्रतिकूल असर डालते हैं। इसके अलावा गुर्दे की बीमारियों के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण वजह लंबे समय तक दर्द निवारक दवाओं व अन्य दवाओं को डाक्टरों की सलाह के बिना स्व दवा के रूप में लेना है।

यह कहना है बीएसपी सेक्टर-9 अस्पताल के चिकित्सकों का। शुक्रवार को बीएसपी के चिकित्सा विभाग में विश्व गुर्दा दिवस मनाया गया। इस दौरान ही विशेषज्ञ डाक्टरों ने इस विषय पर लोगों को जागरूक किया।

उद्घाटन के बाद अस्पताल में आने वाली आम जनता से बातचीत के जरिए किडनी पर सवाल-जवाब सत्र का आयोजन किया गया। डा संतोष नाशिने ने सत्र का संचालन किया व जनता के साथ बातचीत की।

जिन्होंने पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिया उन्हें उपहार प्रदान किया गया। डा प्रमोद बिनायके ने जोर देकर कहा कि मधुमेह मिलेटस और उच्च रक्तचाप गुर्दे पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसलिए जो व्यक्ति इन बीमारियों से प्रभावित हैं उन्हें नियमित रूप से इलाज कराते रहना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!