अंबिकापुरछत्तीसगढ

प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने कहा कि केंद्र सरकार गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने हेतु सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका:-महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में केंद्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा। संघर्ष मोर्चा की ओर से अखिलेश सोनी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने बताया कि केंद्र सरकार एवं लगभग सभी राज्य सरकारें अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों तथा पेंशनरों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है।

साथ ही सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता भी प्रदाय किया जा रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ लगभग चार लाख कर्मचारी, अधिकारी तथा पेंशनर आज भी मात्र 17 फीसद महंगाई भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रकार प्रदेश के कर्मचारियों को 14 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिससे प्रत्येक कर्मचारी को औसतन प्रतिमाह पांच से छह हजार का नुकसान हो रहा है। मोर्चा के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सरगुजा के समस्त तहसीलों में ज्ञापन सौंपा गया।इसके पहले कर्मचारियों ने घड़ी चौक पर मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान शिक्षक कांग्रेस के देवेंद्र नाथ दुबे,छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से धनेश प्रताप सिंह ,शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संगठन के कमल नयन त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महेंद्र कुमार सिंह ,छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ऋषिकेश कुशवाहा, राजस्व लिपिक संघ के प्रमोद सिंह, छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक सुजान बिंद, राज्य कर्मचारी संघ के डीएन सिंह, छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ के ज्योति कुमार ली सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

मैनपाट में भी सौंपा ज्ञापन-

मैनपाट में भी कसर्मचारियो के संयुक्त संगठन ने 14 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता,सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरानमानिकचन्द राजवाड़े, काजेश घोष, कमलेश सिंह सतीश कुशवाहा, पाईकस कुजूर ,श्याम सुंदर भारद्वाज ,शंभु नाथ सोनी , संतरी राम, काजेश घोष ,धर्मदास महंत, दलबीर बड़ा, सोन राम , दर्शन सिंह, प्रवीण टेकाम, हिमांशु मिंज, मोजसम खान, मकसूदन यादव , भूपेंद्र सिंह ,राकेश कैवर्तय,मनीष गुप्ता , बलीचरण यादव , कौशलेंद्र यादव,प्रियंक सोनी, श्रीनिवास राम , गजानन्द , लहंग साय, सुरुचि खलखो, आरती ठाकुर ,संगीता कुजूर ,शांति कुजूर, संगीता गुप्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!