
खरसिया,न्यूज़ धमाका:-टीआईटी कालोनी स्थित कबाड़ी गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। भारी मशक्मत के बाद मोनेट कंपनी के दमकल से आग पर काबू पाया गया।
यहां गोदाम में भारी मात्रा में पुराने कागज- प्लास्टिक तथा लोहे का सामान रखा हुआ था। यहां धुआं उठते देख लोगों ने कुछ ही दूरी पर रह रहे गोदाम के मालिक को सूचना दी। गोदाम से तेजी से धुंआ निकल रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल नगरपालिका के फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग पानी छिड़ककर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन स्थिति बेकाबू होते देख इसकी सूचना पुलिस तथा मोनेट एवं एसकेएस कंपनी प्रबंधन को दी गई। थोड़ी ही देर में मोनेट का दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। कबाड़ी गोदाम के मालिक ने बताया कि वे अपनी दुकान पर अन्य सामानों पर क्रय-विक्रय कर रहे थे।
आग लगने की सूचना पर यहां पहुंचे और आस-पास के घरों से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्र्रयास किया गया। आसपास के मकानों में आग लगने की आशंका पर तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष से दमकल की मांग की गई। एसकेएस एवं मोनेट से दमकल आने पर आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी यह अब तक पता नहीं चल सका है।
गर्मी में सावधानी जरूरी
गर्मी के दिनों में आग लगने का खतरा आम दिनों के अपेक्षा ज्यादा होता है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर आगजनी की घटनाओं से निपटने संसाधन विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।


