
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-न्यायधानी के डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में छात्राओं ने प्रशिक्षण में शामिल हुए। एड्स रोग से बचाव और इसका इलाज के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।बिलासपुर में जिला एड्स नियंत्रण समिति की ओर से सोमवार को एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रक्षिण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परामर्शदाता माजिद अली ने किया।
इस अवसर पर एनसीसी इकाई के छात्र गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्रों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा डीपी विप्र माहाविद्यालय के एनसीसी इकाई के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण समिति बिलासुपर के डा. गायत्री बांधी ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के संबंध में बारीकी से जानकारी दी।
एड्स रोग के बारे में विस्तार से बताया।तब तक इसका रोकथाम कर पाना संभव नहीं है। इसलिए पहले इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। एड्स को फैलाव को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी काउंसिलिंग है। इसके बाद इलाज कराना अति आवश्यक हो जाता है। डाक्टरों से सलाह लेकर दवाई लेने से रोग का रोकथाम किया जा सकता है। इन सबके बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान कार्यक्रम के समन्वयक आशीष सिंह, प्रशिक्षणकर्ता रमा पटेल असिस्टेंट डायरेक्टर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति विशेष रुप से उपस्थित रहे।

