देश

पीएम मोदी ने पुतिन से बात,जेलेंस्की से सीधी बातचीत का दिया सुझाव

न्यूज़ धमाका :-रूस व यूक्रेन युद्ध का 7 मार्च को 12वां दिन है। यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमले जारी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की। 35 मिनट की चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से ताजा हालात की जानकारी ली। साथ ही वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापस पर भी बात हुई। भारतीयों की सुरक्षित वापसी में यूक्रेन और वहां की सरकार की मदद के लिए पीएम मोदी ने आभार जताया। इसके थोड़ी देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी करीब 50 मिनट तक बात की और इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से सीधे बात करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों की देशों को शांति वार्ता जारी शुरू करने की सलाह दी है। साथ ही पीएम मोदी ने रूस की ओर से सीजफायर लागू करने की सराहना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!