देश

पंजाब में एग्जिट पोल,गलत साबित हुए साल 2017 बाद नतीजे ऐसे

न्यूज़ धमाका :- पंजाब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आज शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पंजाब के एग्जिट पोल के नतीजों की बात की जाए तो बीते विधानसभा सभा चुनाव में ये गलत साबित हो गए थे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन गई थी, जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर बताई जा रही है और कुछ एग्जिट पोल में आप को सरकार बनाने के करीब बताया जा रहा था। आइए जानते हैं बीते पंजाब विधानसभा चुनाव में अलग-अलग न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या रुझान बताया गया था।

आप और कांग्रेस में बताई थी कांटे की टक्कर

साल 2017 में पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी और आप के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी, लेकिन चुनाव नतीजे उसके उलट निकले थे और कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी। कुछ एग्जिट पोल में तो AAP को आगे दिखाया जा रहा था।

C वोटर वोटर के सर्वे ने AAP को 63 सीटों के साथ बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। वहीं टुडेज चाणक्य पोल में कांग्रेस और आप में कड़ी टक्कर होती दिखाई गई थी। एक्सिस का सर्वे भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई गई थी। वहीं ABP न्यूज के सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाई जा रही थी।

C वोटर के साल 2017 के एग्जिट पोल में बताया गया था कि मुख्य मुकाबला पहली बार चुनाव लड़ रही आप और कांग्रेस के बीच ही है। C वोटर के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ अकाली दल गठबंधन को महज 21.4 फीसदी वोट ही मिलते दिख रहे थे और कांग्रेस को दूसरे स्थान पर बताया गया था, लेकिन जब चुनाव परिणाम आए तो कांग्रेस ने बाजी मार ली थी और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!