इंदौरमध्यप्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ मार्च को इंदौर में रहेंगे,तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक 

इंदौर,न्यूज़ धमाका :-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ मार्च को इंदौर में रहेंगे। उनके प्रवास की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री व इंदौर संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. राजेश सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता गोपालसिंह चौधरी, कंचनसिंह चौहान, उमानारायण पटेल, हुकुम सांखला, महामंत्री सुनील तिवारी ने जिला इंदौर ग्रामीण की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इंदौर को मेहमाननवाजी के लिए पूरे देश भर में पहचाना जाता है,यहां की मेहमाननवाजी की तारीफ पूरे देश में होती है,और जब संगठनात्मक कार्यक्रमों में अतिथि सत्कार की बात होती है। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका स्वागत इंदौर की परंपरा के अनुरूप हो ताकि जब वे अन्य प्रदेशों में प्रवास करे तो इंदौर के कार्यकर्ताओं और अतिथि सत्कार की चर्चा करें। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमारे बीच होंगे। कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!