
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- तीन साल बाद राज्य सरकार को एक बार फिर नौनिहालों की याद सताने लगी है पूर्व की भाजपा सरकार में लागू अमृत दुग्धपान योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ताजा दूध पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो को ताजा दूध पिलाने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी।आंगनबाड़ी केंद्रों में ही राज्य सरकार दूध उपलब्ध कराएगी।
मालूम हो कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध पिलाने के लिए अमृत दूध योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत पैकेट बन्द दूध की आपूर्ति केंद्रों में की जा रही थी। इसकी गुणवत्ता भी ठीक थी। लम्बे समय तक खराब न होने का गुण भी था। केंद्रों में बच्चो को दूध पिलाया जा रहा था। अधिकांश बच्चे दूध पी रहे थे। राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद योजना को बंद कर दिया गया था। अब एक बार नोनिहलों को दूध पिलाने की योजना शुरू हो रही है।

