भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के जंबो कोविड सेंटर का करेगा जिला प्रशासन अधिग्रहण

न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मेनगेट के पास मानव संसाधन विकास विभाग के भवन में बनाए गए जंबो कोविड केयर सेंटर का जिला प्रशासन अधिग्रहण करेगा।

114 बेड वाले इस जंबो कोविड केयर यूनिट का शुभारंभ बीते साल 10 जून को इस्पात मंत्री धर्मेंद प्रधान ने आनलाइन किया था। इस यूनिट में संयंत्र से सीधे गैसीय आक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक अलग से गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। यहां डबल आक्सीजन बैकअप आपूर्ति की सुविधा है।

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण दर दूसरी लहर की अपेक्षा कम होने की वजह से इस यूनिट का उपयोग नहीं हो पाया। अब जिला प्रशासन इस जंबो कोविड यूनिट का अधिग्रहण करने वाला है। यहां पर वर्तमान में आने वाले कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र भी प्रभावित हुआ था। एक समय मध्यभारत का सबसे बड़े अस्पताल रहे पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह लड़खड़ा गई थी।

आलम यह हो गया था कि सेक्टर-9 अस्पताल में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों, परिवारजनों एवं सेवानिवृत्तों को भर्ती करने जगह नहीं मिल पा रही थी। उन्हें जान बचाने दूसरे निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा। इस स्थिति को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने प्रबंधन को जमकर घेरा था। भिलाई इस्पात संयंत्र से लेकर सेल प्रबंधन तक मुद्दा उठा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!