भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई की 3 छात्राएं फंसी यूक्रेन में , लगाई मदद की गुहार

भिलाई न्यूज़ धमाका /// यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के बीच भिलाई से मेडिकल की पढ़ाई करने गई 3 छात्राएं यहां फंस गई हैं. लगातार हो रहे बम धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. यूक्रेन में पढ़ रह रही छात्राओं ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ALSO READ : 4 साल तक लगातार दुष्कर्म ,युवक मुकरा शादी से ,युवती पहुंची थाने

एक छात्रा का उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था. हालांकि विधायक के माध्यम से उनके पिता से संपर्क हो पाया. इस दौरान छात्रा ने मदद की गुहार लगाई है. छात्रा ने बताया कि यहां बम धमाकों से यूक्रेन दहल उठा है, वहीं मोबाइल बंद करा दिए गए हैं.

इसके आलावा बैंकों में पैसा निकालने कतारे लगी हैं. राशन लेने के लिए दुकानों में भीड़ है. विधायक की मदद से छात्र ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा कर मदद की गुहार लगाई है.

भिलाई मॉडल टाउन से मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई मेडिकल स्टूडेंट दीप्ति पांडेय और अन्य स्टूडेंट्स ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. दीप्ति ने अपने पिता अशोक पांडेय से फोन पर बातचीत किया है.

दीप्ति सहित भिलाई से 3 छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने आई हैं. रूस के हमले के बाद वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. उन्हें लेने के लिए एयर इंडिया का एक प्लेन आया था, लेकिन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक होने के बाद प्लेन लौट गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!