सरगुजा

सरगुजा जिले हाथियों का आतंक

सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति-पत्नी समेत बेटे की मौत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कुन्नी गांव निवासी गौतम दास का परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तभी उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया। जिसके बाद वह सब हाथियों से डरकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन हाथियों ने परिवार को कुचल दिया। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जिले में जंगली हाथियों के हमले में पति, पत्नी और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर गांव के करीब बुधवार को जंगली हाथियों के हमले में गौतम दास (30), पत्नी रीना दास (28) और उनके चार वर्षीय पुत्र युवराज की मौत हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुन्नी गांव निवासी गौतम दास अपने परिवार के साथ स्कूटी से उदयपुर गांव गया था।  स्कूटी से उदयपुर गांव जाने के बाद वहां से वापसी के दौरान जब परिवार मोहनपुर गांव के करीब पहुंचा तब उनका सामना जंगली हाथियों के एक दल से हो गया।हाथियों को देखकर दास परिवार भागने की कोशिश करने लगा लेकिन हाथियों ने परिवार को कुचल दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में करीब 25 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने क्षेत्र के गांवों में फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!