बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विधवा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विधवा महिला को ये कहते हुए झांसे में लिया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद 2 साल तक उसका रेप करता रहा। मगर जब महिला ने उसे शादी करने की बात कही तो युवक महिला को डराने धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी तक दी। तब महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। अब आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ALSO READ : पुलिस ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी करते आरोपी को दबोचा , आरोपी से 1 करोड़ से ज्यादा की लकड़ी जब्त
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन इलाके में 40 साल की महिला अपने 3 बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह एक कपड़ा दुकान में काम करने लगी थी। यहीं आरोपी युवक विजय धृतलहरे(30) भी काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों बातचीत करने लगे थे। बातचीत के बाद विजय ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद विजय महिला से 2 साल तक रेप करता रहा।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ समय पहले जब उसने विजय से कहा कि चलो अब शादी कर लेते हैं तो विजय ने इनकार कर दिया। कहने लगा की नहीं मैं शादी नहीं कर सकता। महिला ने बताया कि उसने विजय को खूब समझाया, मगर वह नहीं माना। उसने साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगे। इसके बाद कहने लगा कि ज्यादा बात करोगी तो तुमको जान से मार दूंगा। उसकी इसी धमकी की वजह से महिला ने कपड़ा दुकान की नौकरी भी छोड़ दी थी।