रायपुरछत्तीसगढ

ई-डिस्ट्रीक्ट पोर्टल में नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई डिस्टिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधाई डिस्टिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की सुविधाके पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करते हुए अब एक मोबाइल नंबर से एक माह में अधिकतम केवल 4 आवेदन की सीमा तय कर दी गई है।

ALSO READ : सर्चिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख का ईनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आम नागरिकों की सुविधा के लिए दिए गए सिटीजन लॉगिन का दुरुपयोग करने के समाचारों को देखते हुए चिप्स द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवेदन करने की संख्या को सीमित किया गया है।

एक माह में 4 से ज्यादा आवेदन की दशा में नागरिक लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा लोक सेवा केंद्र द्वारा संचालित समस्त सेवाओं पर लागू होगी। समीर विश्नोई ने बताया कि शीघ्र ही ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना का उन्नत नवीन पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति नागरिक लॉगइन का दुरुपयोग ना कर सके।

ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के नवीन पोर्टल में उपरोक्त सुविधा के साथ-साथ प्रत्येक लोक सेवा केंद्र के लिए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे जिसे केंद्र संचालकों को अपने केंद्र में पठनीय स्थल पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

इस प्रमाण पत्र में संबंधित केंद्र का पूर्ण विवरण दर्ज होगा और इंक्रिप्टेड क्यूआर कोड भी होगा जिससे कोई भी नागरिक स्कैन कर अथवा वेब में आईडी डालकर उस सेंटर की वैधता को जांच सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सेवा के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दर्शाती हुई पावती भी प्रत्येक हितग्राही को दी जाएगी ताकि हर नागरिक से सेवा शुल्क से अवगत रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!