कोंडागांव

उप डाकघर माकड़ी में कोर बैंकिंग सिस्टम का शुभारंभ

उप डाकघर माकड़ी में कोर बैंकिंग सिस्टम का शुभारंभ

जिले के विकासखंड माकड़ी में संचालित उप डाकघर में आज 7 सितंबर से कोर बैंकिंग की शुरुआत उपडाकपाल सिरेन्द्र देवांगन द्वारा की गई। पूर्व में इस डाकघर में ऑफलाइन कार्य होता था । कोर बैंकिंग शुरू हो जाने से अब बचत खाता, आरडी, सुकन्या समृद्धि खाता, डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल एवं विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी । जिससे ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी। गा्रमीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि अब पोस्ट आॅफिस की योजनाओं का लाभ लेने के लिये भटकने की जरूरत नहीं पडेगा। यह कोविड प्रोटोकाल के लिये डाकघर के ओर से उठाया गया अच्छा कदम है। इससे पोस्ट आॅफिस में आने वाले लोगों की भीड भी नियंत्रित हो सकेगी। यह जानकारी उप डाकपाल माकड़ी सिरेंद्र देवांगन द्वारा दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!