कोरिया

युवक से की पहले दोस्ती और फिर शादी के लिए बनाया दबाव तो इनकार करने पर मां के साथ मिलकर जिंदा जलाया

कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर युवक को मां-बेटी ने मिलकर जिंदा जला दिया। पहले युवती ने दोस्ती की और फिर शादी का दबाव डालकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवक ने मना किया तो उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो खुलासा हुआ। करीब 7 दिन बाद गुरुवार को आरोपित मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैकुंठपुर के ओरजी पारा निवासी वेदप्रकाश गुप्ता जली हुई हालत में 18 अगस्त को तलवापारा स्थित एक मकान में पड़ा हुआ था।डिटेल देखी गई तो उसमें वेद प्रकाश गुप्ता का मरने से पहले दिया गया स्टेटमेंट था। इसमें वेद प्रकाश ने बताया था कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी। घटना वाले दिन पूजा ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था। वहां उसकी मां भी थी। दोनों शादी का दबाव डालने लगीं और ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। मना करने पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पूछताछ में आरोपी 21 वर्षीय बेटी पूजा प्रधान और उसकी मां प्रमिला प्रधान (40) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़के की किराने की दुकान थी। जबकि मां-बेटी कुछ नहीं करते थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!