मुंबईमनोरंजन

माता-पिता बनते ही अनुष्का शर्मा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को दी ऐसी सलाह, सुर्खियां में आ गया पोस्ट 

मुंबई न्यूज़ धमाका //  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 21 जनवरी की देर रात पेरेंट्स बन गए हैं. जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है. खबर है कि दोनों एक प्यारी सी बिटिया के माता-पिता बने हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस चोपड़ाके साथ काम कर चुकीं उनकी को-एक्ट्रेसअनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोनों को बधाई दी है. इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने  चोपड़ा को मां बनने पहले एक ऐसी सलाह दे डाली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंस्टा स्टोरी पर कही ये बात

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस समय काफी चर्चा में है. इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी और ऐसी बात कह दी जो लोगों का ध्यान खींच रही है.

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा कि – चोपड़ा और निक जोनस को ढेर सारी बधाई. तैयार हो जाओ स्लीपलेस नाइट के लिए और बेहतरीन सी प्यार भरी एक नई राइड के लिए.’

मां बनने की प्रियंका ने ऐसी दी थी खबर

एक्ट्रेस  चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है. हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद. इस पोस्ट कोनिक जोनस ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.

बता दें कि  चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया. शादी के बाद चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!